Home » मनोरंजन » Jay Bhanushali :- 14 साल की शादी के बाद अलग हुए जय भानुशाली और माही विज, बच्चों के लिए साथ निभाने का लिया फैसला

Jay Bhanushali :- 14 साल की शादी के बाद अलग हुए जय भानुशाली और माही विज, बच्चों के लिए साथ निभाने का लिया फैसला

Jay Bhanushali :- टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जय भानुशाली और माही विज ने अपनी 14 साल पुरानी शादी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा कर दी है। बीते कई महीनों से उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद कपल ने विराम लगा दिया है।

जय और माही ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान साझा कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। हालांकि, दोनों ने साफ किया कि उनके बीच सम्मान, समझ और एक-दूसरे के लिए सहयोग हमेशा बना रहेगा।

अपने भावुक संदेश में कपल ने लिखा कि भले ही वे जीवन की इस यात्रा में अलग दिशा में आगे बढ़ रहे हों, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान और समर्थन पहले जैसा ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति, आत्मसम्मान, इंसानियत और व्यक्तिगत विकास हमेशा उनके रिश्ते की बुनियाद रहे हैं।

बच्चों की परवरिश पहली प्राथमिकता

जय और माही ने स्पष्ट किया कि उनके तीनों बच्चे — तारा, खुशी और राजवीर — उनके जीवन का केंद्र हैं। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे बच्चों के लिए बेहतरीन माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे। कपल ने कहा कि उनका यह फैसला किसी कड़वाहट, दोषारोपण या नकारात्मकता से जुड़ा नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस फैसले को लेकर किसी तरह की अफवाहें न फैलाएं और बेवजह की अटकलों से बचें। बयान में साफ कहा गया कि “इस कहानी में कोई विलेन नहीं है।”

निजी जीवन को लेकर गोपनीयता की अपील

जय भानुशाली ने आगे लिखा कि वे इस बदलाव के दौर में लोगों से सम्मान, समझ और निजी स्पेस की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे।

2010 में रचाई थी शादी

जय और माही की लव स्टोरी टीवी जगत में काफी चर्चित रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक क्लब में हुई थी और कुछ ही महीनों में जय ने तय कर लिया था कि माही ही उनकी जीवनसाथी होंगी। साल 2010 में दोनों ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।
समय के साथ यह जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल हो गई। दोनों ने न सिर्फ अपने प्रोफेशनल करियर में सफलता पाई, बल्कि पेरेंटिंग को लेकर भी लोगों के लिए मिसाल बने।

कपल ने पहले दो बच्चों राजवीर और खुशी को फोस्टर किया और साल 2019 में IVF के जरिए बेटी तारा का स्वागत किया। माही ने अपने मातृत्व सफर को खुलकर साझा कर कई लोगों को प्रेरित किया।

गरिमा के साथ लिया गया फैसला

हालांकि साल 2025 में उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब माही ने इन खबरों को अफवाह बताया था। अब दोनों ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
14 साल के रिश्ते का अंत भावुक जरूर है, लेकिन जिस तरह जय और माही ने आपसी समझ और सम्मान के साथ यह फैसला लिया है, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

Stebin bin :- कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की सगाई पक्की, बेशकीमती रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग