बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » खेल » IPL 2025 Mega Auction :- RCB के इन तीन धुरंधरों पर Mumbai Indians की नजर! ऑक्शन में बहा सकते हैं पानी की तरह पैसा…

IPL 2025 Mega Auction :- RCB के इन तीन धुरंधरों पर Mumbai Indians की नजर! ऑक्शन में बहा सकते हैं पानी की तरह पैसा…

IPL 2025 Mega Auction :- आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीमों की रणनीतियां किस दिशा में जाती हैं। रोहित शर्मा, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर फैंस में उत्सुकता है।रोहित शर्मा की बात करें, तो वह मुंबई इंडियंस के कप्तान और सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र और हाल के फॉर्म को देखते हुए टीम किस दिशा में जाएगी, यह देखने लायक होगा। केएल राहुल के लिए भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ी रकम खर्च की थी, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी ने सवाल उठाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी, जो चेन्नई सुपर किंग्स के प्रतीक हैं, का रिटेंशन या संन्यास लेने का निर्णय भी महत्वपूर्ण होगा। वहीं, श्रेयस अय्यर, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान रहे हैं, के भविष्य को लेकर भी अटकलें हैं, खासकर उनकी फिटनेस को देखते हुए।

ये ऑक्शन सभी टीमों के लिए एक बड़ा मौका होगा अपनी टीमों को दोबारा से मजबूत बनाने का, और बड़े खिलाड़ियों का रिटेंशन या रिलीज होने से आईपीएल की रणनीतियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

मुंबई इंडियंस की बदलेगी टीम

आईपीएल ऑक्शन के दौरान कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजरें भी रहने वाली है। ऐसे में आज हम आपको तीन ऐसे आरसीबी के खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ऑक्शन में खरीदकर अपने साथ जोड़ना चाहेगी। पिछले आईपीएल सीजन में रोहित से मुंबई इंडियंस की कप्तानी जिम्मेदारी छीन ली गई थी और फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को नया कप्तान बनाया था, लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा था।

अल्जारी जोसेफ पर नजर

अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जोसेफ ने 6 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाते हुए फैंस को चौंका दिया था। अपनी शानदार शुरुआत के बावजूद जोसेफ ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए केवल तीन मैच खेले, ऐसे में अल्जारी जोसेफ को एक बार फिर मुंबई की टीम खरीद सकती है।

Kanpur news :- 137वीं CITF 39 GR गंगा टास्क फोर्स की 75वी प्लेटिनम जुबली धूमधाम से आयोजित

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग