बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » विदेश » IndiGo Flight Emergency Landing: इंडिगो के विमान का बीच आसमान हुआ एक इंजन फेल, हलक में आई यात्रियों की जान; कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग …..

IndiGo Flight Emergency Landing: इंडिगो के विमान का बीच आसमान हुआ एक इंजन फेल, हलक में आई यात्रियों की जान; कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई आपात लैडिंग …..

IndiGo Flight Emergency Landing: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है। जानकारी के अनुसार, विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ये आपात लैड़िंग कराई गई। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह कदम उठाया गया। ऐसी स्थितियों में, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है। विमान ने सुरक्षित रूप से लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इस घटना ने फिर से एयरलाइनों के तकनीकी रखरखाव और उड़ान सुरक्षा प्रोटोकॉल की सख्ती पर ध्यान आकर्षित किया है। एयरलाइंस और विमानन अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की तकनीकी समस्याओं की जाँच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/upcoming-smartphones-in-india-2024-सितंबर-के-महीने-में-ल/

बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी फ्लाइट…..

कोलकाता एयरपोर्ट के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 163 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के बाद पायलट ने देखा कि विमान का दाहिना इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा है उन्होंने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान की आपात लैडिंग की। सुरक्षा कारण को ध्यान में रखते हुए हवाईअड्डे पर तैनात आपातकालीन सेवाओं को भी रनवे पर भेजा गया था।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग