बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » खेल » IND VS AFG : अफगानिस्तान से होने वाली T-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार…….

IND VS AFG : अफगानिस्तान से होने वाली T-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार…….

नई दिल्ली :- अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली है भारत की T20 श्रृंखला। ऐसी स्थिति में सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना निश्चित ही भारत के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया खत्म हुई सीरीज के दौरान टखने में लगी चोट के कारण घायल हो गए थे। अब ऐसी खबर है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी तीन मैचों की टी20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव राय के बाहर रहने से भारतीय दल के मिडिल ऑर्डर पर काफी गंभीर सवाल उठाए जाने की उम्मीद है। जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते समय सूर्यकुमार यादव का टखना मुड़ गया था और अब चोट लगने की आशंका है, जिसे ठीक होने में छह सप्ताह का समय लग सकता है। 

Read more news :- Russia and Ukraine war news : रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे युद्ध में दोनों देशों को हुआ भारी नुकसान, मारे गए लगभग डेढ़ लाख सैनिक………… 

 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ”सूर्या ने रिहैब के लिए एनसीए को रिपोर्ट किया है और मेडिकल साइंस टीम ने फिलहाल उन्हें घायल बताया है। वह अगले तीन हफ्ते में शुरू होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। वह आईपीएल में खेलने से पहले अपनी फिटनेस की जांच करने के लिए संभवतः फरवरी में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे।”

हार्दिक पांड्या भी हैं चोटिल

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि हार्दिक पांड्या के टखने की चोट से उबरने की संभावना फिलहाल कम दिख रही है। सूर्या या हार्दिक के अनुपलब्ध होने के कारण, चयनकर्ता रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करने के लिए कह सकते हैं, अगर वह खेलना चाहेंगे तो। चयनकर्ता रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाने पर सोच रहे हैं लेकिन जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच खेलेंगे। ऐसे में उन्हें अपने कार्यभार प्रबंधन का ध्यान रखना होगा।

रोहित शर्मा को कप्तान बनाने पर हो रहा विचार

एशियाई खेलों के भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके ऋतुराज गायकवाड़ की उंगली की चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें एनसीएम में मेडिकल टीम की निगरानी में रहना होगा। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं की टेंशन बढ़ गई है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया के अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग