बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » बिहार » ई-ऑफिस परियोजना में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को 11 महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

ई-ऑफिस परियोजना में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को 11 महीने से नहीं मिला वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

पटना: – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वाकांक्षी ई-ऑफिस परियोजना में संविदा पर कार्यरत कर्मी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वजह यह है कि इन कर्मियों को पिछले 11 महीनों (जुलाई 2024 से मई 2025 तक) का वेतन नहीं मिला है।

इस संबंध में संविदा कर्मियों ने विभागीय सचिव को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें वेतन भुगतान में हो रही भारी देरी पर चिंता जताई गई है। उन्होंने अपील की है कि इस विषय पर संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से विचार किया जाए और लंबित वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए।

परिवार चलाने में हो रही कठिनाई

ज्ञापन में कर्मियों ने बताया कि इतने लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण:

बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है,

स्वास्थ्य खर्च उठाना मुश्किल हो गया है,

कई कर्मी कर्ज में डूब चुके हैं।

Nirjala Ekadashi 2025 :- इस साल निर्जला एकादशी का व्रत कितने घंटे तक करना होगा? जानें पूजा-विधि, नियम और महत्व जिससे मिले पूर्ण फल

कर्मियों का कहना है कि वे ई-ऑफिस परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें अपने वित्तीय अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

ई-ऑफिस परियोजना क्या है?

ई-ऑफिस सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का एक प्रमुख हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली को कागज रहित और पारदर्शी बनाना है। इस परियोजना के अंतर्गत कार्यालयों में फाइलों का डिजिटलीकरण, नोटिंग, ट्रैकिंग और निपटारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

सरकार से अपील

संविदा कर्मियों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन निर्बाध रूप से कर सकें।

Sheohar News :- शिवहर रेलवे परियोजना में अब तक 338 खेसरा के रैयतों को किया गया मुआवजा भुगतान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग