बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » Hijaab ban in Karnataka : कर्नाटक में हटाया जाएगा हिजाब पर लगा प्रतिबंध, सिद्धारमैया सरकार ने लिया बड़ा फैसला……..

Hijaab ban in Karnataka : कर्नाटक में हटाया जाएगा हिजाब पर लगा प्रतिबंध, सिद्धारमैया सरकार ने लिया बड़ा फैसला……..

बेंगलुरु (कर्नाटक):- कर्नाटक में हिजाब पर जो प्रतिबंध लगाया गया था उस पर कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार से हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध को यह कहते हुए हटाने का फैसला लिया है कि हर किसी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक है। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने सभी स्कूलों और कॉलेज पर हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अक्टूबर में कर्नाटक सरकार की ओर से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के दौरान छात्रों को हिजाब पहनने की मंजूरी दी गई थी। बताई गई जानकारी के अनुसार इसके बाद से इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि राज्य में हिजाब पर लगे बैन को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :- Liquor scam : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 3 जनवरी को फिर बुलाए गए अरविंद केजरीवाल, होगी पूछताछ……. – Suryodaya Samachar

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हर किसी को पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है इसलिए मैंने हिजाब पर लगे प्रतिबंध को को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा फर्जी है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी परिधान और जाति के आधार पर लोगों को बांट रही है। इससे पहले मैसूर में एक सभा को संबोधित करते हुए भी सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि अब हिजाप पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महिलाएं जो चाहें पहन सकती हैं। उन्होंने कहा, मैंने प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दिया है।

साल 2022 के फरवरी में कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज में कक्षा के भीतर हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसके बाद कई शैक्षणिक संस्थानों में भी हिजाब को बैन कर दिया था। आप क्या खाना पसंद करते हैं या फिर क्या पहनना पसंद करते हैं। यह आपका मामला है। मैं इसमें क्यों रुकावट पैदा करूं? सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में लोग अपनी इच्छा से कपड़ने पहनने और खाने के लिए स्वतंत्र हैं।इसके बाद कर्नाटक की तत्कालीन सरकार ने स्कूल-कॉलेज में हिजाब पर बैन लगाने के निर्देश दिए थे।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम ताजा खबरों के लिए बने रहिए सूर्योदय समाचार के साथ….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग