बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » मनोरंजन » Guntoor karam : महेश बाबू की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गुंटूर कारम’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज, आज इवेंट में मची भगदड़ ……………….

Guntoor karam : महेश बाबू की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गुंटूर कारम’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज, आज इवेंट में मची भगदड़ ……………….

Guntoor karam : सुपरस्टार महेश बाबू की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गुंटूर कारम’ जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले महेश बाबू जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। अभी हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आंध प्रदेश के गुंटूर जिले में गए थे, जहां उनके लिए एक खास इवेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारी मात्रा में महेश बाबू के फैंस पहुंचे थे, लेकिन अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए फैंस इस कदर बेकाबू हो गए की इवेंट में भगदड़ मच गई। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते है की किस तरग महेश बाबू के इवेंट में हाय तौबा मच गई।

Noida news : नोएडा के स्कूलों में बच्चों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा, एम3एम फाउंडेशन ने शुरू किया अभियान ‘साक्षर’……………. – Suryodaya Samachar

महेश बाबू के इवेंट में मची भगदड़

‘गुंटूर कारम’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान भारी संख्या में फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं इस दौरान फैंस महेश बाबू को देखकर बेकाबू हो जाते हैं, जिसके बाद वो बैरिकेड्स तोड़कर महेश बाबू की तरफ भागने लगे। जिसके बाद भीड़ को कंट्रोलर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया। वहीं इस भागम-भाग में पुलिस तक को चोट लग गई। ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि इस भगदड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी का पैर भी फ्रैक्चर हो गया।उनकी पहचान ओल्ड गुंटूर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वेंकट राव के रूप में हुई है।

इस दिन रिलीज हो रही है ‘गुंटूर कारम’

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया है। इसमें श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, ब्रह्मानंदन, रम्या कृष्णन और जगपति बाबू अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी गुंटूर शहर के अंडरवर्ल्ड के राजा गुंटूर करम की कहानी बयां करती है, जिसे शहर में अवैध गतिविधियों को उजागर करने के लिए काम करने वाली एक पत्रकार से प्यार हो जाता है। यह फिल्म दो दिन बाद यानी की 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में सुपरस्टार के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग