Mahindra Thar facelist 2025 :- महिंद्रा ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV थार को नए फेसलिफ्ट अवतार में पेश कर दिया है। इस बार इसके लुक्स से लेकर फीचर्स तक कई अहम बदलाव किए गए हैं। कीमत में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
कीमत कितनी है?
नई 2025 थार फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले की तुलना में सस्ती है। वहीं, टॉप मॉडल की कीमत ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जो पुराने वर्जन से करीब ₹30,000 महंगी है। यानी बेस मॉडल और किफायती हो गया है जबकि हाई-एंड वेरिएंट थोड़ा महंगा।
2025 Mahindra Thar facelist vs Old version (एक्स-शोरूम कीमत):
| वेरिएंट | फेसलिफ्ट कीमत (₹ लाख) | पुराना मॉडल कीमत (₹ लाख) |
|---|---|---|
| AXT RWD MT (डीजल) | 9.99 | AX Opt Hard Top RWD (डीजल) – 10.31 |
| LXT RWD MT (डीजल) | 12.19 | LX Hard Top RWD (डीजल) – 11.80 |
| LXT RWD AT (पेट्रोल) | 13.99 | LX Hard Top AT RWD (पेट्रोल) – 13.60 |
| LXT 4WD MT (पेट्रोल) | 14.69 | LX Hard Top (पेट्रोल) – 14.33 |
| LXT 4WD MT (डीजल) | 15.49 | LX Hard Top (डीजल) – 15.19 |
| LXT 4WD AT (पेट्रोल) | 16.25 | LX Hard Top AT (पेट्रोल) – 15.83 |
| LXT 4WD AT (डीजल) | 16.99 | LX Hard Top AT (डीजल) – 16.61 |

इंजन और ड्राइविंग विकल्प
नई थार फेसलिफ्ट में वही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। SUV अब भी RWD और 4X4 दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिससे यह शहर की सड़कों के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग के लिए भी शानदार विकल्प बनती है।
नए कलर और फीचर्स
- दो नए रंग: बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
- रियर AC वेंट्स
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- स्लाइडिंग आर्मरेस्ट
लुक और इंटीरियर
SUV के डिजाइन में कई छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं।
- फ्रंट बंपर पर ड्यूल-टोन फिनिश
- नया ग्रिल डिजाइन, लेकिन क्लासिक राउंड हेडलैम्प्स बरकरार
- ऑल-ब्लैक इंटीरियर, नया स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर के लिए डेड पेडल
- पावर विंडो स्विच डोर पर शिफ्ट
- रियर कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर
- अंदर से ऑपरेट होने वाला फ्यूल लिड
👉 यानी कुल मिलाकर 2025 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट ज्यादा मॉडर्न, ज्यादा कंफर्टेबल और पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल बन गई है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







