बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » धर्म » Goddess of Knowledge and Wisdom :विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती, इस दिन मनाई जाएगी इस साल बसंत पंचमी……..

Goddess of Knowledge and Wisdom :विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती, इस दिन मनाई जाएगी इस साल बसंत पंचमी……..

Basant panchami 2024 : विद्या को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का साधन माना गया है। विद्या की देवी मां सरस्वती है। कला कौशल,स्वर वाणी और विद्या ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा वैदिक काल से होती आ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर प्रत्येक वर्ष मनायी जाती है। पुरातन काल से ही मां सरस्वती की पूजा होती आ रही है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी का पर्व माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है।

 

साल 2024 में बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। बसंत पंचमी की तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2.41 मिनट पर लग जाएगी जो 14 फरवरी दोपहर 12.09 मिनट कर रहेगी। इसीलिए बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी के दिन मनाया जाएगा।

Solar Mission Aditya L1 : आज आदित्य L1 रचेगा एक नया इतिहास, भारत के लिए होगा ऐतिहासिक पल ………………… – Suryodaya Samachar

मां सरस्वती के मंत्र (Maa Saraswati Ke Mantra)……

1. ‘ॐ शारदा माता ईश्वरी मैं नित सुमरि तोय हाथ जोड़ अरजी करूं विद्या वर दे मोय।’
2. सरस्वती गायत्री मंत्र : ‘ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।’
3. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनी,
त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में,
कंबू कंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणंभूषिता,
महासरस्वती देवी, जिव्हाग्रे सन्नी विश्यताम् ।।
शारदायै नमस्तुभ्यं , मम ह्रदय प्रवेशिनी,
परीक्षायां समुत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने पर बच्चे और बड़ों को विद्या का वरदान मिलता है और बुद्धि आती है। इस दिन विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में विशेषकर मां सरस्वती की पूजा होती है, हवन होता है और पीले फूलों से साज-सज्जा की जाती है।यह दिन शिक्षा और कला जगत के लिए विशेष होता है। आज के दिन शिक्षा सामग्री की भी पूजा की जाती है। पूजा के समय पीले पुष्प को देवी मां को अर्पित किया जाता है। इस दिन बच्चों को खासतौर से पीले वस्त्र धारण करने के लिए कहा जाता है। जानिए साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी और किस तरह किया जा सकता है मां सरस्वती का पूजन।

पंचांग के अनुसार, माघ मास की पंचमी तिथि 13 फरवरी, मंगलवार की दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 14 फरवरी, बुधवार दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में बसंत पंचमी 14 फरवरी के दिन मनाई जाएगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग