बड़ी खबर
Ganga Saptami 2026: मां गंगा की कृपा पाने के लिए पढ़ें व्रत कथा और आरती, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद LPG Supply New Rules :- LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला, अब सप्लाई नहीं होगी बाधित, नए नियम लागू बंगाल-तमिलनाडु चुनाव 2026: पहले चरण में हाईटेक निगरानी के बीच मतदान, हर बूथ पर रिकॉर्डिंग World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल

Home » राष्ट्रीय » Ghaziabad News: ढाबे वालों की दादागिरी, मांगी चाप तो परोसी दाल, विरोध किया तो की मारपीट……………

Ghaziabad News: ढाबे वालों की दादागिरी, मांगी चाप तो परोसी दाल, विरोध किया तो की मारपीट……………

Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक ढाबे वालों की दादागिरी की बेहद हैरान करने वाली खबर है। साहिबाबाद के एक होटल पर कस्टमर ने चाप का ऑर्डर किया था। लेकिन होटल वालों ने उसे डाल परोस दी, जिसपर जब कस्टमर ने जब विरोध किया तो ढाबे स्टाफ ने मिलकर उसकी पिटाई करदी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें :- IND VS SA 2nd test : केप टाउन में खेला जा रहा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच, दिखा मोहम्मद सिराज का कहर………

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में साहिबाबाद के बागपत के रहने वाले रोहित और उसके भाई भरत को सूर्यनगर के कमल ढाबे पर चाप के ऑर्डर पर दाल परोसी गई। दोनों भाइयों के विरोध करने पर होटल स्टाफ ने अभद्रता की और मारपीट कर घायल कर दिया। रोहित ने होटल मालिक, उसके बेटे व रिश्तेदार के खिलाफ हमला करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

रोहित ने बताया कि नये साल पर गाजीपुर में रहने वाली अपनी बहन के पास आये थे। बहन के घर से पैसेफिक मॉल गए। वहां से सूर्यनगर स्थित कमल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। स्टाफ को चाप और रोटी का ऑर्डर दिया लेकिन स्टाफ ने दाल दे दी। रोहित और उसके भाई ने विरोध करते हुए दाल से ही खाना खा लिया। उसके बाद होटल से बाहर निकलने पर ढाबा स्टाफ ने डंडा दिखाया फिर होटल मालिक कमल, उसके बेटे सचिन, सचिन के जीजा व स्टाफ ने लाठी-डंडे से हमला किया। इससे दोनों भाइयों के हाथ व सिर में चोट लग गई। वहीं, रोहित और उसका भाई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ……………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग