बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » टेक्नोलॉजी » Flipkart Big Bachat Days Sale :- मात्र 3500 के ऑफर में खरीद सकते हैं Motorola Edge 50 Pro 5G……..

Flipkart Big Bachat Days Sale :- मात्र 3500 के ऑफर में खरीद सकते हैं Motorola Edge 50 Pro 5G……..

Flipkart Big Bachat Days Sale :- शुरू हो चुकी है और 5 अगस्त तक चलेगी। सेल में कई ब्रांडेड स्मार्टफोन भारी छूट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप मोटोरोला का फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। सेल में मोटोरोला का एक 5G धांसू फोन बैंक ऑफर के बाद बेहद कम दाम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 50 Pro 5G की। सेल में मिल रहे ऑफर का लाभ लेकर आप इसे करीब 3,500 रुपये कम में खरीद सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे…

ऑफर में बाद इतनी रह जाएगी कीमत

बता दें कि लॉन्च के समय, Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट सेल में भी फोन का 8GB रैम वेरिएंट 31,999 रुपये में मिल रहा है लेकिन बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप इसे कम दाम में खरीद सकते हैं।

सबसे ज्यादा 3,500 रुपये का डिस्काउंट फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है। अगर इस बैंक ऑफर का पूरा लाभ ले लिया जाए, तो फोन की प्रभावी कीमत मात्र 28,499 रुपये रह जाएगी। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- World breastfeeding week 2024 : आज से पूरे 1 सप्ताह मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह……..

चलिए एक नजर डालते हैं Motorola Edge 50 Pro 5G की खासियत पर….

फोन में 6.7 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलता है। कंपनी फोन पर तीन ओएस अपग्रेड और चार साल सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करेगी। फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन सेंसर, 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच बैटरी है। फोन के 8GB रैम वाले मॉडल के बॉक्स में 68W का चार्जर और 12GB वेरिएंट के बॉक्स में 125W चार्जर मिलेगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग