बड़ी खबर
Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला

Home » बिहार » शिवहर » तरियानी में नहीं बिजली :- बिजली गुल तरियानी बिजली फिटर दयनीय स्थिति की हालत में

तरियानी में नहीं बिजली :- बिजली गुल तरियानी बिजली फिटर दयनीय स्थिति की हालत में

तरियानी में नहीं बिजली :- शिवहर जिला के विभिन्न गांव में इन दिनों बिजली फाल्ट की समस्या गंभीर हो गयी है। पिछले एक सप्ताह से बिजली फाल्ट की समस्या से ग्रामीण क्षेत्रों में महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रहा है। बिजली की नियमित सप्लाई नहीं होने से कई आवश्यक काम पूरी तरह से बाधित है।

खासकर तरियानी के छितौनी फिटर की स्थिति और दैनीय है कहा जा सकता है। वेंटिलेटर पर छतौनी फिटर बैसाखी के सहारे धिरे धिरे चल रहा है। समय से बिजली नहीं रहना लाइट में वोल्टेज नहीं रहना शाम को 6/6 घंटे लाइट गायब रहना सही समय पर तार की मरम्मत नहीं कराना मुख्य कारण है। बरसात अभी जमकर हुई नहीं तो ऐसी हालत है। जरा सोचिए बरसात में कैसी हालत होगी इन सबका मुख्य कारण है। बिजली विभाग की कर्मीयों की कमी और विभागीय अधिकारियों की मौन रहना जिसके कारण सही समय पर फोल्ड तार की मरम्मत नहीं हो पाता है। यही अगर समय रहते मरम्मत करके देख-रेख करते रहते तो ऐसी स्थिति नहीं रहता छितौनी फिटर की।

http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-news-likhaniyadari-waterfall-is-not-a-solution/

कभी भी समय पर मरम्मत नहीं किया जाता है। गांव के विकास के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना के लिए पानी की सप्लाई भी बिजली आपूर्ति से ही होती है। जिसके लिए सभी पंचायतों में इसका कनेक्शन कर दिया गया है। बिजली नहीं रहने से पानी भी नहीं मिल रहा है। हर पंचायत में छोटे घरेलू उद्योग के लिए भी लोगों ने कनेक्शन लिया है। आटा चक्की, मसाला एवं अन्य छोटे उद्योग को चलाने के लिए सभी बड़े गांव में दो से तीन लोग कनेक्शन लिए हुए हैं। नियमित बिजली नहीं मिलने से यह उद्योग भी इन दिनों पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। समय पर घरों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। फाल्ट की इस समस्या से जूझ रहे।

Powered by myUpchar

 

ग्रामीणों ने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि कंपनी समय पर सिर्फ बिजली उपभोक्ताओं से राशि की वसूली करती है। ग्रामीण उपभोक्ता भी उमस भरी गर्मी में पूरी रात गुजारने को विवश है। फाल्ट की समस्या होते ही ग्रामीण इलाके से ग्रामीण फोन विद्युत कनीय अभियंता को करते हैं। फोन रिसीव करना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को जवाब मिलता है कि फाल्ट हो गया है। आखिरकार कब-तक अपने नाकामी को फाल्ट का नाम देकर छुपाते रहेंगे।

Read this news also :- Mirzapur News :- लिखनियादरी जलप्रपात पर रोक लगाना समाधान नहीं, सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग