Home » Uncategorized » Delhi News:– जे. पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर दी श्रद्धांजलि…

Delhi News:– जे. पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर दी श्रद्धांजलि…

Delhi News:–  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान और उनके विचारों को स्मरण किया, जो भारतीय राजनीति और समाज सेवा के लिए प्रेरणादायक माने जाते हैं। नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर बल देते हुए उनकी शिक्षाओं को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि – “एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, हमारे पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंडित जी की दूरदर्शी विचारधारा और समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति उनका समर्पण हम कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। समावेशी समाज निर्माण के लिए अर्थनीति, समाजनीति, व राजनीति के जो मार्ग पंडित जी ने प्रशस्त किए हैं, उनके आलोक में हमारी सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं आज जन-जन का उत्कर्ष सुनिश्चित कर रही हैं।”

PM Modi US Visit:– पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का एजेंडा: क्वाड समिट से लेकर जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक तक जाने 10 पॉइंट

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग