बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » Delhi Driving School : दिल्ली सरकार का होगा अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी

Delhi Driving School : दिल्ली सरकार का होगा अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की तैयारी

Delhi Driving School :- राजधानी दिल्ली में सरकार का अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल होगा। इसको बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तैयारी शुरू कर दी है। जगह की तकनीकी जांच के लिए टेंडर जारी किया है। दिल्ली सरकार का अपना ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को मलिकपुर गांव में इसे बनवाने के लिए जगह की तकनीकी जांच के लिए टेंडर जारी किया है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार करने की बात कही गई है। 

Read this news also :- Hit and run rule : लगातार दूसरे दिन भी जारी ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, कर रहे हिट एंड रन नियम का विरोध…………. 

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/2024/01/02/hit-and-run-rule-लगातार-दूसरे-दिन-भी-जार/

रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल में भारी मालवाहक वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में हल्के वाहन चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह स्कूल अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। परिवहन विभाग ने इस ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल पर 36.74 करोड़ खर्च करेगा। पहले चरण में इसे भारी वाहन चालकों के लिए शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में यहां भारी मोटर वाहन लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को पूर्ण प्रशिक्षण के बाद सरकार की बसों को चलाने का मौका दिया जाएगा। महिला चालकों को यहां कौशल परीक्षण सहित योग्यता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। महिला चालकों को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

अभी इस कार्य के लिए सरकार ने निजी कंपनियों से करार किया है, जहां दिल्ली सरकार की बसों के लिए भी चालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे स्कूल लोनी रोड, बुराड़ी और सराय काले खां में कई सालों से चल रहे हैं, लेकिन यह बनने वाला स्कूल दिल्ली सरकार का अपना स्कूल होगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter account

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ……………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग