बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली » Chandauli news:- जिला के PDDU रेल मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1857 बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 10.70 लाख रुपये वसूले

Chandauli news:- जिला के PDDU रेल मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1857 बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 10.70 लाख रुपये वसूले

Chandauli news :- जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल के सभी स्टेशनों, चलती ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की चेकिंग गई। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलाए गए अभियान में शाम छह बजे 1857 बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 10.70 लाख रुपये वसूले गए ।

इस दौरान अभियान में मंडल के पीडीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर जांच की गई। अभियान में सभी स्क्वाड, स्टेटिक एवं स्लीपर के टिकट जांचकर्मी, वाणिज्य निरीक्षकों की टीम को लगा दिया गया।इस दौरान बक्सर- पीडीडीयू, वाराणसी- पीडीडीयू, सासाराम- पीडीडीयू, आरा- सासाराम, डेहरी ऑनसोन- गढ़वा, रेल रूट पर मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग