बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » शिक्षा » CBSE 10th result declared : 93.66% छात्र पास, ऐसे करें cbseresults.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक

CBSE 10th result declared : 93.66% छात्र पास, ऐसे करें cbseresults.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक

CBSE 10th result declared :- इस वर्ष सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में करीब 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। कई दिनों से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे और अब बोर्ड ने नतीजे जारी कर दिए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 93.66% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यार्थी अपने परिणाम न सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा छात्रों को इसका एक्सेस पहले से उपलब्ध करा दिया गया था।

सीबीएसई की इस बार की दसवीं परीक्षा में लगभग 25 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जो लंबे समय से परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। हर साल की तरह इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. खास बात ये है कि पिछले वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम घोषित किए थे।

ऐसे करें परिणाम चेक

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • “CBSE 10वीं रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
  • परिणाम को चेक करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

10वीं के छात्र अब 2 विषयों में दे पाएंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत, सीबीएसई 10वीं कक्षा के छात्रों को दो विषयों में पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) देने की अनुमति होगी। इसके जरिए वे दो विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं। वहीं 12वीं के छात्र सिर्फ एक विषय में ही सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड के अनुसार जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी का आतंकवाद पर करारा वार, पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग