बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Cake Can Cause Cancer : सावधान! केक ले सकता है आपकी जान, बेंगलुरु में केक में पाए गए कैंसर के तत्व

Cake Can Cause Cancer : सावधान! केक ले सकता है आपकी जान, बेंगलुरु में केक में पाए गए कैंसर के तत्व

Cake Can Cause Cancer : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में केक के अंदर कैंसर करने वाले तत्त्व पाए गए है। कर्नाटक की सरकार ने इसे देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता विभाग ने एक एडवायजरी जारी कर लोगों को केक से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में आगाह किया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि, बेंगलुरु की कई बेकरियों से एकत्र किए गए केक के 12 नमूनों में कई कैंसर फैलाने वाले पदार्थ पाए गए हैं। इनमें रेड वेलवेट और ब्लैक फारेस्ट केक शामिल है।

कर्नाटक सरकार की एडवायजरी के मुताबिक सरकार ने जांचे गए 235 केक के नमूनों में से 223 तो सुरक्षित पाए हैं लेकिन 12 में खतरनाक स्तर पर कृत्रिम रंग पाए गये हैं। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट जैसी लोकप्रिय किस्में जिन्हें अक्सर इन जीवंत रंगों के साथ बनाया जाता है स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करती हैं।

प्रदेशव्यापी गड्ढामुक्ति अभियान: सड़कों की मरम्मत 10 अक्टूबर तक पूरा करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश – Suryodaya samachar
जांच में मिले ये सब्सटेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांचे गए 12 केक में एल्यूरा रेड, सनसेट येलो एफसीएफ, पोंसो 4आर, टारट्राजिन और कारमोइसिन जैसे सब्सटेंस मिले है। बताया जा रहा है ये कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के कारक है। सरकारी ने बेकरियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। बेकरी चालकों को केक में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/womens-t20-world-cup-will-start-immediately-from-today-cricket-t20/

कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल से ये नुकसान

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता विभाग ने अपने बयान में कहा है कि कृत्रिम रंगों के ज्यादा इस्तेमाल से न केवल कैंसर का खतरा बढ़ता है बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग