Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में चली गोली : परमानंदपुर गांव में नंदू माली के घर पर फायरिंग, बेटे प्रीतम को मारने की थी साजिश

वाराणसी में चली गोली : परमानंदपुर गांव में नंदू माली के घर पर फायरिंग, बेटे प्रीतम को मारने की थी साजिश

वाराणसी में चली गोली :- वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के निवासी नंदू माली के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले का सीधा निशाना नंदू माली का बेटा प्रीतम था। हमलावरों ने घर के गेट पर पहुंचकर फायरिंग की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका मकसद साफ था – प्रीतम को मौत के घाट उतारना। लेकिन संयोगवश उस वक्त प्रीतम घर के बाहर नहीं था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमलावर जब अपने मकसद में सफल नहीं हो सके तो गली में गाली-गलौज करते हुए दो से तीन राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़ित परिवार ने पुलिस को तत्काल भेज दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही रात में ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक जांच कर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, लोगों का कहना है कि पुलिस ने औपचारिकता निभाकर रात में वापस लौट गई और मामले की गंभीरता को तब तक नहीं समझा जब तक मीडिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल नहीं हुआ।

घटना के अगले दिन सुबह क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और वहां से कुछ अहम साक्ष्य इकट्ठा किए। टीम ने गोलियों के खोखे, गेट पर लगे निशान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। साथ ही, फोटो और वीडियो के माध्यम से अपराध की सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Powered by myUpchar

 

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और इसमें व्यक्तिगत दुश्मनी या पुरानी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हमलावरों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि परमानंदपुर क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस की सक्रियता न के बराबर रही है। अब जब एक जानलेवा हमला हो गया है, तब प्रशासन हरकत में आया है। लोगों की मांग है कि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी हो और गांव में पुलिस गश्त को नियमित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

Varanasi News :- छोटी बहन पर लगाए पिता को भड़काने और झूठे आरोप गढ़ने के गंभीर आरोप, बड़ी बहन ने मांगी सुरक्षा

फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग