बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » शिक्षा » BPSC AEDO :- BPSC AEDO परीक्षा स्थगित, 10 लाख अभ्यर्थियों को लगा झटका; नई तारीख बाद में होगी घोषित

BPSC AEDO :- BPSC AEDO परीक्षा स्थगित, 10 लाख अभ्यर्थियों को लगा झटका; नई तारीख बाद में होगी घोषित

BPSC AEDO :- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एईडीओ (AEDO) भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

पहले यह परीक्षा 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होनी थी, जिसमें करीब 10 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना थी। लेकिन अब तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आते ही राज्यभर के अभ्यर्थियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि एईडीओ परीक्षा की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत सूचनाओं के माध्यम से ही अपडेट प्राप्त करें।

लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें आयोग की अगली घोषणा पर टिकी हैं, जिससे परीक्षा की नई तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

Putrada Ekadashi 2025 :- 30 या 31 दिसंबर ? कब है साल ही आखिरी एकादशी , जाने व्रत करने के सारे नियम

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग