Home » बिहार » शिवहर » Bihar News :- हिरम्मा में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News :- हिरम्मा में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

Bihar News :– हिरम्मा थानाक्षेत्र के माधोपुर छाता गांव से 1 सितंबर को शुरू होकर रेवासी, हिरौता और हिरम्मा होते हुए मरवा कांवड़ यात्रा अरेराज स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के समापन के बाद 7 सितंबर को श्रद्धालु पुनः उसी मार्ग से माधोपुर छाता वापस लौटेंगे।

यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हिरम्मा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के दौरान डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे और यदि कहीं किसी विवाद की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के लगभग 100 उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अफवाह न फैलाए और सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करे। पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर माधोपुर छाता मुखिया नीरज कुमार सिंह, सरपंच शौकत अली, पोझीया मुखिया इफ्तेखार अहमद, पंचायत समिति प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Sheohar News :- संवैधानिक अधिकार छीनने वालों को बिहार से मिलेगा जवाब – राजद नेता नवनीत कुमार झा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग