बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » Uncategorized » Bihar news :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिवहर जिला दौरा, विकास कार्यों की प्रगति यात्रा

Bihar news :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिवहर जिला दौरा, विकास कार्यों की प्रगति यात्रा 

रिपोर्टर त्रिपुरारी कुमार उर्फ छोटू

Bihar news :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के अंतर्गत शिवहर जिले का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निरीक्षण और उद्घाटन किया। यह दौरा राज्य के विकास कार्यों की प्रगति का आकलन एवं जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का उद्देश्य लेकर किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियों में भाग लिया:

1. मसौदा पंचायत भवन का उद्घाटन: पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के लिए।

2. जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत तालाब का निरीक्षण : तालाब में जीरा (मछलियों) का छोड़ा गया।

3. वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण: ठोस कचरे के प्रबंधन हेतु स्थापित इकाई का जायजा लिया।

4. पोषण वाटिका का अवलोकन

5. जीविका भवन का उद्घाटन: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु।

6.बुनियाद केंद्र का निरीक्षण

7. विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण: विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं और प्रगति का आकलन।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने कुशहर-मीनापुर-कांटी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान 231 योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया। इन योजनाओं की कुल लागत ₹187 करोड़ है। इन योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों का निर्माण, जल आपूर्ति, और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, शिवहर एवं पुलिस अधीक्षक शिवहर ने मुख्यमंत्री को सभी स्थानों पर साथ रहकर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण सह शिवहर जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान, सांसद लवली आनंद, विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद आनंद मोहन, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, ए०डी०जी० पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन, मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक बाबू राम, जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग