Home » विदेश » Attack on Israel : हिजबुल्लाह ने कर दी इजरायल पर बमों की बौछार, मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

Attack on Israel : हिजबुल्लाह ने कर दी इजरायल पर बमों की बौछार, मिलिट्री बेस को बनाया निशाना

Attack on Israel :- हाल ही में हिज़बुल्लाह ने इज़राइल पर बमबारी की है। जिसमें एक मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया। यह हमला उत्तरी इज़राइल के सीमावर्ती इलाकों में हुआ। जहाँ हिज़बुल्लाह ने कई रॉकेट और मोर्टार दागे।

इसराइल ने भी किया जवाबी हमला…….

इस हमले के बाद इज़राइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए। हिज़बुल्लाह और इज़राइल के बीच यह संघर्ष हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ा है। जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

Attack on Israel

Attack on Israel : इजरायल की सेना अलर्ट पर…

इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच यह हिंसक टकराव लंबे समय से चला आ रहा है। और इस ताज़ा हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इज़राइल ने अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। और दोनों पक्षों के बीच किसी भी समय और बड़े टकराव की संभावना जताई जा रही है।

इस हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी स्थिति पर नजर बनाई हुई है। दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि स्थिति और न बिगड़े।

Read more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग