बड़ी खबर
Gajab Raat Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग के बावजूद उलझ गई कहानी, सस्पेंस थ्रिलर में रह गईं कई कमियां Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; 76 घायल ENG vs SL ODI 2026 : 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड! रिकॉर्ड हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हम अपनी गलती जानते हैं CBSE Board Exam 2027: फरवरी से शुरू हो सकती हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं! जानें डेटशीट अपडेट और स्मार्ट तैयारी के टिप्स IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा

Home » शिक्षा » Anant kumar news :- डीआरडीओ की नौकरी के साथ पहले ही प्रयास में पास की बीपीएससी परीक्षा, अनंत कुमार बने सप्लाई इंस्पेक्टर और युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Anant kumar news :- डीआरडीओ की नौकरी के साथ पहले ही प्रयास में पास की बीपीएससी परीक्षा, अनंत कुमार बने सप्लाई इंस्पेक्टर और युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

Anant kumar news :- मेहनत दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी के दम पर जिले के नगर परिषद वार्ड संख्या 19 निवासी अनंत कुमार ने एक ऐसी सफलता हासिल की है जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में अनंत कुमार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कार्यरत हैं और नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

अनंत कुमार ने बताया कि नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। नियमित अध्ययन समय का बेहतर प्रबंधन और अनुशासित दिनचर्या उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी निष्ठा के साथ लगातार मेहनत की जाए तो पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Sheohar news :- देकुली धाम में स्थायी पुलिस बल तैनाती की उठी मांग, सावन में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से की अपील

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता पिता पत्नी और पुत्री को दिया। उनका कहना है कि कठिन समय में परिवार ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया। विशेष रूप से उनकी पत्नी खुशबू ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया जबकि पुत्री आध्या उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनी रहीं। परिवार के सहयोग ने उन्हें हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास दिया।

अनंत कुमार के पिता भानु प्रताप जायसवाल और माता लीला देवी ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। माता पिता के संघर्ष त्याग और संस्कारों ने अनंत कुमार को मेहनत और ईमानदारी का महत्व सिखाया जो आज उनकी सफलता की मजबूत नींव साबित हुआ।

अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए अनंत कुमार ने युवाओं से कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास निरंतर अभ्यास और धैर्य बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि लगातार प्रयास करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।

अनंत कुमार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों मित्रों शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि इरादे मजबूत हों और मेहनत पूरी ईमानदारी के साथ की जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। आज अनंत कुमार की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग