बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Accident in Bahraich : बहराइच में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौत……….

Accident in Bahraich : बहराइच में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौत……….

बहराइच (उत्तर प्रदेश):- आज सुबह बहराइच में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार बस सामने से आ रहा है। ट्रक से टकरा गई इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिले को जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। ट्रक चावलों से भरा हुआ था। हादसा इतना भयावह था कि हादसे में बस के टुकड़े-टुकड़े हो गए और यात्रियों को ज्यादा गंभीर रूप से छोटे आई हैं। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि लगभग 25 यात्री घायल हो गए हैं।

श्रावस्ती सीएचसी पर भेजे गए घायल

पुलिस ने आनन -फानन में घायलों को नजदीक के श्रावस्ती जिले के गिलौला सीएचसी पर भेजा है। एक घायल बच्चे को गिलौला से बहराइच जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बचाव कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल व्यक्तियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और मृतक व्यक्तियों के परिवार वालों को भी सूचित किया जा रहा है।

Read more news :- Christmas day glories : जानिए क्रिसमस डे से जुड़ी कुछ खास बातें, आखिर 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे…….. – Suryodaya Samachar

सुबह करीब 7:45 पर हुआ हादसा

सभी यात्री अपने-अपने गंतव्य पत्र को जाहिर रहे थे कि तभी सुबह 7:45 पर एक ऐसा हादसा हुआ कि लोगों ने इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया होगा। सोमवार सुबह लगभग 7:45 बजे देहात कोतवाली के बहराइच बलरामपुर हाईवे के धरसवां गांव के पास बलरामपुर से चावल लादकर बहराइच आ रहा ट्रक बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रही डबल डेकर बस में भिड़ंत हुई है। जिसमें आधिकारिक रूप से तीन मौते होने की पुष्टि हुई है। हादसे में बस चालक देवरिया जिले के गिंदौलिया निवासी पप्पू, श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के कबीर नगर निवासी महबूव पुत्र रफीउल्ला, गोंडा जिले के इटियाथोक थाने के धोपतपुर निवासी रामराज पुत्र भोले के रूप में हुई है।

मेडिकल कालेज पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों के आने पर उनके सही पते मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। उनकी पहचान के प्रयास किए रहे हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

फेसबुक पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग