AC Safe Usage Tips: जानिए ऐसे स्मार्ट उपाय जो गर्मी में ठंडक तो देंगे ही, साथ में आपकी सुरक्षा और जेब का भी ध्यान रखेंगे।
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एयर कंडीशनर (AC) अब ज़रूरत बन गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर एसी का सही ढंग से इस्तेमाल न किया जाए तो यह ना सिर्फ बिजली के बिल को दोगुना कर सकता है, बल्कि ब्लास्ट या आग लगने जैसे जानलेवा हादसों का कारण भी बन सकता है? ऐसे में जरूरी है कि एसी को स्मार्ट और सुरक्षित तरीके से उपयोग में लाया जाए।
यहाँ हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे आसान लेकिन बेहद जरूरी टिप्स, जिनसे आप गर्मी में आरामदायक ठंडक भी पाएंगे और खतरों से भी दूर रहेंगे।
1. समय पर कराएं AC की सर्विस
अगर आपके एसी की समय पर सर्विस नहीं हुई है, तो उसमें धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जम जाते हैं जो न सिर्फ एयर क्वालिटी को खराब करते हैं, बल्कि एयरफ्लो को भी ब्लॉक करते हैं। इससे एसी पर ज़्यादा लोड पड़ता है और वह ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
सुझाव: गर्मी शुरू होने से पहले हर साल एसी की प्रोफेशनल सर्विस ज़रूर कराएं।
2. एसी के लिए अलग सॉकेट और अर्थिंग जरूरी है
अक्सर लोग एसी को एक्सटेंशन बोर्ड से चलाने की गलती करते हैं जो खतरनाक हो सकता है। एसी जैसे हाई पावर उपकरणों के लिए अलग से पावर सॉकेट और मजबूत अर्थिंग होनी चाहिए। यह ओवरलोडिंग और इलेक्ट्रिक फायर जैसे हादसों से बचाता है।
Multani mitti :- चेहरे पर निखार लाना है? ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी और पाएं चमकती त्वचा
3. 24 डिग्री पर चलाएं AC, 18 नहीं
बहुत से लोग सोचते हैं कि 18 डिग्री पर एसी ज्यादा ठंडा करेगा, लेकिन हकीकत यह है कि इससे एसी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और बिजली खपत भी ज़्यादा होती है।
एनर्जी एक्सपर्ट्स की मानें तो 24 से 26 डिग्री पर एसी चलाना न सिर्फ एनर्जी सेविंग है बल्कि शरीर के लिए भी सेफ है।
ध्यान दें: हर एक डिग्री कम करने से बिजली की खपत लगभग 6% तक बढ़ जाती है।
4. रूम को सील रखें, पर्दों और डोर क्लोजर का करें इस्तेमाल
अगर कमरे से ठंडी हवा बाहर निकल रही है, तो एसी का असर कम हो जाएगा और वह लगातार चलता रहेगा। इससे न सिर्फ बिजली बर्बाद होगी बल्कि एसी की उम्र भी घटेगी।
टिप: खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं, दरवाज़ों पर डोर क्लोजर या सीलिंग टेप का इस्तेमाल करें।
5. इनवर्टर AC पर करें विचार, ज्यादा स्मार्ट और सेविंग वाला विकल्प
अगर आप नया एसी लेने की सोच रहे हैं तो इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी चुनें। यह कमरे के तापमान के अनुसार अपने कंप्रेसर की स्पीड को एडजस्ट करता है जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग बेहतर होती है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







