बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली » चंदौली ब्रेकिंग :- दुकानदार को तमंचा दिखाकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

चंदौली ब्रेकिंग :- दुकानदार को तमंचा दिखाकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

चंदौली ब्रेकिंग :- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौदर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दुकानदार को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

शराब के नशे में धुत्त था आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक शराब के नशे में धुत्त था और अचानक दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को तमंचा लहराते हुए धमकाने लगा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

दुकानदार द्वारा घटना की लिखित शिकायत देने पर बलुआ थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की। जांच में युवक की पहचान सेवड़ी गांव निवासी अन्नू पांडेय के रूप में हुई।

Sheohar News :- शिवहर में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

पुलिस ने तमंचा किया बरामद, भेजा जेल

बलुआ थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्नू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी का बयान

इस संबंध में सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया:
“घटना बेहद गंभीर थी। वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल जांच कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा और असलहों की अवैध उपलब्धता को लेकर कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को तमंचा कहां से मिला।

Nirjala Ekadashi 2025 :- इस साल निर्जला एकादशी का व्रत कितने घंटे तक करना होगा? जानें पूजा-विधि, नियम और महत्व जिससे मिले पूर्ण फल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग