बड़ी खबर
Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Home » राज्य » देवी जागरण में कृष्ण भगवान के जन्म दिन पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भजन सम्राटों ने मां के धाम में लगाई हाजिरी..

देवी जागरण में कृष्ण भगवान के जन्म दिन पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भजन सम्राटों ने मां के धाम में लगाई हाजिरी..

विंध्याचल : सोमवार को मां विंध्यवासिनी देवी धाम प्रांगण में मां विंध्यवासिनी पूजा समिति के तत्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वृहद श्रृंगार पूजन, प्रसाद वितरण मंदिर की सजावट के साथ साथ अखिल भारतीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया।

धर्मेंद्र भट्ट ने माता “विंध्यवासिनी की जयजाकर बोलिए,जीवन सफल बनेगा बार बार बोलिए”, इसके साथ ही उन्होंने कई गीत प्रस्तुत किए। इनके बाद लोकप्रिय गायिका प्रियंका पांडेय अयोध्या से मंच पर चढ़ते ही माता जी की जय जयकार के साथ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की बोलने के बाद गणेश वंदना में गौरी गणेश मनाव आज शुभ दिन आएं हैं।

फिर तेरी झांकी पर जाऊं बलिहारी मैय्या, लाली लाली सेंहुरा बा,लाल रंग टीकुलिया हो की लाल रंगवा ना” गीत पर मंदिर प्रांगण में बैठे सभी महिलाओं को खड़े होकर एक साथ झूमने के लिए अपील की जिस पर सभी महिलाओं ने उनके गीत पर झूमने लगे और यह देखकर पूरा मंदिर प्रांगण में खुशी का माहौल छा गया। हर श्रोताभक्त उनके गीत पर खूब तालियां बजाईं, इसी के बाद जब उन्होंने गाया “पट खोलो पट खोलो आई मैं तुम्हरे द्वार,भवानी पट खोलो” गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।

इसी के बाद मुंबई से आए लोकप्रिय गायक प्रभात सोनकर ने मंच पर चढ़ते ही सबसे तेज जय जयकारा लगवाया जिससे पूरा विंध्य धाम मां की जय जयकारा से गूंज उठा। इसी के साथ उन्होंने जब अपने मधुर स्वर में गाया ” नसीबा तेरा जाग जायेगा के गीत पर भी खड़े होकर भक्त झूमने लगे तथा इनके अन्य गीतों पर भी मंदिर के नीचे श्रोताभक्तों ने ताली बजाने के साथ खूब झूमकर थिरकते रहें।
सोनी तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया इस दौरान उन्होंने बीच बीच में बहुत ही सुंदर और मधुर गीत और मां का भजन प्रस्तुत किया जिसमें सबसे प्यारा गीत “ओ विंध्यवासिनी मां आया हूं दर,

मंच पर जैसे ही नंदू मिश्रा ने कदम रखा वैसे ही श्रोताभक्तों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसी के साथ नंदू मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया जिससे कब सुबह हो गई पता ही नहीं चला।
आलोक पांडेय दिल्ली से, दीपक त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय लोकगीत गायक लखनऊ आदि कलाकारों ने भी अपने मधुर स्वर में सबका दिल जीता तो कार्यक्रम के अंत में समिति के संस्थापक गुंजन मिश्र जी ने सभी कलाकारों के साथ साथ सभी भक्तों का सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। समिति के व्यवस्थापक पंडित शिव जी महराज ने कार्यक्रम में आए हुए सभी कलाकारों और भक्तों को अंग वस्त्र और माता जी का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान करते रहें।

कमल मोहन शर्मा एंड टीम गोरखपुर कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहें।
इस दौरान पंडित रतन मोहन मिश्र, अश्वनी उपाध्याय, शिवांजू मिश्र, शिवांग मिश्र, बेटू झा, प्रशांत मिश्र, रितिक उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहें।

West Bengal:- राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने 12 घंटे का ‘बंगाल बंद’ बुलाया, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तैनात…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग