बड़ी खबर
Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना ITR FILING DEADLINE :- ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, चूक गए तो जुर्माना और कई सुविधाओं से हो सकते हैं वंचित

Home » राष्ट्रीय » उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 17 जिलों के 700 से ज्यादा गांव प्रभावित

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 17 जिलों के 700 से ज्यादा गांव प्रभावित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश राहत विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम साढ़े छह बजे से लेकर शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे तक छह लोगों की डूबने, दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने और दो लोगों की सर्पदंश से मौत हुई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की बाढ़ से जुड़ी एक अन्य घटना में मौत हो गई।

24 घंटे में औसतन 7.5 मिमी बारिश

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 7.5 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया जिससे 17 जिलों के 732 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर और बरेली जैसे कुछ स्थानों पर नगरीय क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में सड़क का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न होने से लखनऊ-बरेली राजमार्ग पर सड़क यातायात प्रभावित हुआ है और इसी तरह के हालात बरेली जिले में भी हैं। 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग