बड़ी खबर
Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना ITR FILING DEADLINE :- ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, चूक गए तो जुर्माना और कई सुविधाओं से हो सकते हैं वंचित

Home » राष्ट्रीय » रांची में मेडिकल टीम प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंची ईडी

रांची में मेडिकल टीम प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंची ईडी

रांची (झारखंड): – रांची में मेडिकल टीम प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंची। ईडी ने आज झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर से भारी नकदी बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया।

ईडी द्वारा झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को गिरफ्तार किए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि देश में एक आलमगीर आलम की गिरफ्तार हुई है, भगवान से प्रार्थना है कि बाकी आलमगीर आलम भी गिरफ्तार हो जाएं।

कार्यालय के बाहर हुई सुरक्षा कड़ी 

रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ईडी ने आज झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को उनके पीएस संजीव लाल के घरेलू नौकर से भारी नकदी बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान 

ईडी द्वारा झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को गिरफ्तार किए जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “ये परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचारी हैं। इन्होंने देश में जिस तरह से भ्रष्टाचार का आलम कर रखा है, वो सबके सामने है। भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर देश नहीं चल सकता, देश संविधान के आधार पर चलेगा।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बयान 

झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ED द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “झारखंड में आज भ्रष्टाचार का एक और विकेट गिर गया यही होना था। एक नौकर के घर से 35 करोड़ रुपए जब्त किए गए। यह तो बस शुरुआत है। अब उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए भ्रष्टाचार से बचना असंभव है।’

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग