Home » राजनीति » जे.पी. नड्डा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

जे.पी. नड्डा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पटना (बिहार):- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अंतिम श्रद्धांजलि दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा, “बहुत दुख की बात है कि हमारे वरिष्ठ नेता और भाजपा के विचार को आगे बढ़ाने वाले सुशील मोदी हमारे बीच नहीं हैं। वो मध्य आयु में हमें छोड़ कर चले गए।

सुशील जी उन नोताओं में से थे जिन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक अपने जीवन के 40 साल लगाए। उनके नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में बहुत बड़ा व्याप लिया। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में अपनी एक छाप छोड़ी है। ऐसे नेता हमारे बीच नहीं है ये पार्टी के लिए अत्यंत दुखःद घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करत हैं कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

सुशील कुमार को राजकीय सम्मान से किया सम्मानित 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।

प्रह्लाद जोशी ने किया शोक व्यक्त 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “वे मेरे साथ एक टर्म के लिए थे। वे संसद में बहुत तैयारी करके आते थे। जब मैं नया सांसद बना था तब हम उनसे पूछा करते थे, वे बहुत अच्छे से हमारा मार्गदर्शन करते थे।”

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग