अमेठी(उत्तर प्रदेश ):- चुनाव की आधीयों तेजी से चल रही है सभी नेता रैली, रोड़ शो व जनता को सम्बोधित करते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव के समय आपको कुछ भी कह देंगे… चुनाव के बाद कहेंगे कि वह तो जुमला था क्योंकि उन्हें(भारतीय जनता पार्टी) एहसास हो गया है कि उन्हें आपका वोट लेने के लिए काम करने की ज़रूरत नहीं है।
चुनाव के समय वे आकर आपसे कहेंगे कि धर्म संकट में है… मेरे पिताजी प्रधानमंत्री थे तब 10 साल की उम्र से मैंने यहां पर उनके लिए प्रचार किया। मैं जब पूछती थी कि जनता से क्या कहूं… तब वे कहते थे जनता को बताओ, हमने कितना काम किया है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी खुद की पार्टी में उनकी बातों के लिए कितनी गंभीरता से लेते हैं, प्रश्न ये है। न तो उनकी पार्टी में, न पार्टी के बाहर और न ही देश के बाहर उनकी बातों, उनके कहे गए कथन और वक्तव्य को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वे खुद वायनाड से भागकर रायबरेली पहुंचे हैं। अब रायबरेली से भागकर कहां जाएंगे? प्रश्न ये है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता से कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 1999 का चुनाव आज 20 साल बाद याद आ रहा है। चुनाव लड़ते समय मेरी मां व मेरे के अंदर यहीं भाव था कि अमेठी का विकास कैसे किया जाए। प्रियंका गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी व अपनी मां का दर्द बया करते हुए जनता से जुड़ने की कोशिश की।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







