बड़ी खबर
Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Home » विदेश » अब नहीं कुंवारा रहा एशिया का सबसे योग्य कुंवारा, एक आम लड़की से की शादी……….

अब नहीं कुंवारा रहा एशिया का सबसे योग्य कुंवारा, एक आम लड़की से की शादी……….

नई दिल्ली :- अब्दुल मतीन की भी शादी हो गई। इन्हें एशिया के सबसे योग्य कुंवारे की उपाधि से सम्मानित भी किया गया है। अपने हुनर के कारण यह विश्व प्रसिद्ध है।एशिया का ‘सबसे योग्य कुंवारा’ यानी ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ अब कुंवारा नहीं रहा। 10 दिन से चल रहे भव्य कार्यक्रम में उन्होंने एक आम महिला से शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन की। शादी से पहले मतीन को एशिया का ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ माना जाता था। उन्होंने देश की राजधानी बंदर सेरी बेगावान में सोने के गुंबद वाली सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद के अंदर अपनी मंगेतर से शादी की।

भव्य शादी के बाद हुआ भव्य समारोह

राजकुमार की भव्य शादी के बाद का भव्य समारोह गुरुवार को हुआ। इस समारोह में प्रिंस मतीन और 29 वर्षीय “आम महिला” अनीशा रोस्ना ईसा-कालेबिक को आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी घोषित किया गया। भव्य शाही विवाह समारोह 16 जनवरी को समाप्त होगा। अनीशा एक गैर-शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

IP UNIVERSITY (आईपी यूनिवर्सिटी ): दाखिले के लिए छात्र क्यूआर कोड से कर सकेंगे आवेदन…. – Suryodaya Samachar

हुनर के लिए जाने जाते हैं अब्दुल मतीन

32 वर्षीय राजकुमार अब्दुल मतीन की बात करें तो उन्हें कई हुनर रखने के लिए जाना जाता है। वह पोलो में अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वह एक प्रशिक्षित हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरों पर लड़कियां प्रिंस को अक्सर “हॉट”, “सेक्सी” जैसी कमेंट्स करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

परिवार की कुल संपत्ति लगभग 28 अरब डॉलर

ब्रुनेई के शाही परिवार की कुल संपत्ति लगभग 28 अरब डॉलर है। इस संपत्ति के हिसाब से प्रिंस मतीन के पिता, सुल्तान हसनल बोलकिया, दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक हैं। हालांकि लाइन में छठे नंबर पर होने के कारण, प्रिंस मतीन के सिंहासन पर बैठने की संभावना नहीं है। लेकिन, उनके मैटिनी आइडल लुक के कारण उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भारी फॉलोअर्स ने उन्हें शाही परिवार के हाई-प्रोफाइल सदस्यों में से एक बना दिया।

सुल्तान के विशेष सलाहकार की पोती

मतीन की पत्नी ईसा-कालेबिक, सुल्तान के विशेष सलाहकार और रॉयल ब्रुनेई एयरलाइंस के संस्थापक अध्यक्ष की पोती हैं। ईसा-कालेबिक कथित तौर पर सिल्क कलेक्टिव नामक एक फैशन ब्रांड चलाती हैं। प्रिंस मतीन और इसा-कालेबिक ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी। वे पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शाही शादी का जश्न रविवार को 1,788 कमरों वाले महल में एक शानदार समारोह और एक धमाकेदार जुलूस के साथ अपने चरम पर पहुंच गया। गेस्ट लिस्ट में अंतरराष्ट्रीय शाही और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग