बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » खेल » INDW VS AUSW T20 : भारतीय महिला टीम ने पहले T-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से रौंदा…….

INDW VS AUSW T20 : भारतीय महिला टीम ने पहले T-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से रौंदा…….

INDW VS AUSW T20 :- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। भारतीय महिला टीम ने मात्र एक विकेट खोकर ही यह मैच जीत लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। वनडे सीरीज में 3-0 से मिली हार के बाद टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार कमबैक किया है। भारतीय टीम इस सीरीज को जीतना चाहेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डोमिनेट किया फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फिर फील्डिंग हो भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और मजबूत नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मुकाबले में एक भी मौका नहीं दिया। सीरीज में भारतीय टीम बहुत ही मजबूत दिख रही है। जिस हिसाब से भारतीय टीम ने पहला मैच जीता है उसके अनुसार लगता है कि भारतीय टीम यह सीरीज प्राप्त कर लेगी।

Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी आधा अधूरा बजट…………….. – Suryodaya Samachar

जानिए मैच का पूरा हाल

टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने टीम की कप्तान को निराश नहीं किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19.2 ओवर में 141 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। इस दौरान टिटास साधु भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, वहीं अमनजोत कौर और रेनुका सिंह को भी एक-एक सफलता मिली। वहीं अंत में भारतीय टीम ने मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग