बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » राष्ट्रीय » Development of Uttarakhand : ढाई साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 40 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल, 2023 में हुआ उत्तराखंड का विकास…………….

Development of Uttarakhand : ढाई साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 40 भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल, 2023 में हुआ उत्तराखंड का विकास…………….

Development of Uttarakhand देहरादून(उत्तराखंड):- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने ढाई साल में 40 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा। ढाई साल की सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा है। इससे उत्तराखंड में अब अपराध पर कुछ कमी आई है। ढाई साल के अंदर आईएएस, आईएफएस और पीसीएस जैसे ताकतवर अफसरों पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आम नागरिकों के लिए 1064 टोल-फ्री सेवाएं भी शुरू की हैं।

2023 विकास की यात्रा में रहा महत्वपूर्ण – धामी

साल 2023 में उत्तराखंड के लगभग सभी क्षेत्रों में विकास कार्य ने गति पकड़ी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लगभग हर शहर में मुख्यमंत्री ने विकास कार्य पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2023 उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण समय रहा है। राज्य सरकार ने ‘सशक्त उत्तराखंड’ के दृष्टिगत विभिन्न संकल्पों को मूर्त रूप देने का कार्य किया है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने अपने निर्धारित लक्ष्य 2.5 लाख करोड़ रुपये से 3.5 लाख करोड़ रुपये अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस निवेश सम्मेलन के माध्यम से राज्य में विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

Read this news also:- Bhajanlal cabinet expension : भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का हुआ विस्तार, कुल 22 लोगों को बनाया गया मंत्री

देवभूमि के नाम से भी प्रसिद्ध है उत्तराखंड(Uttarakhand)

जी हां आपको बता दें कि भारत में स्थित अधिक मंदिरों में से उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मंदिर हैं। रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक सारे मंदिर उत्तराखंड में ही है। उत्तराखंड में देवभूमि के नाम से शोभा बढ़ाने वाले मंदिरों के क्षेत्र में भी पुष्कर सिंह धामी सरकार ने विकास किया है। इस सरकार में विकास कार्यों पर जोर दिया गया है और लगभग राज्य के सभी कोनों में साफ सफाई पर भी बल दिया गया है।

पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र है नैनीताल

Uttarakhand

उत्तराखंड का एक ऐसा शहर जो पहाड़ों पर बसा है। जी हां हल्द्वानी से ऊपर की ओर बढ़ने पर एक शहर नैनीताल जो सिर्फ पहाड़ों पर बसा है। लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है लोग यहां अपनी छुट्टियां मनाने आते हैं और प्रकृति से परिचित होते हैं। यहां आकर प्रकृति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होती है चारों तरफ सिर्फ पहाड़ ही पहाड़ दिखते हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ………………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग