बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » राष्ट्रीय » Delhi Murder News : खौफनाक, पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर किया लड़के का मर्डर…………..

Delhi Murder News : खौफनाक, पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर किया लड़के का मर्डर…………..

Delhi Murder नई दिल्ली:- दिल्ली से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे पुरानी किसी रंजिश के चलते एक लड़के को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में 20 साल के लड़के की पुरानी रंजिश की वजह से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :- Noida News: नोएडा में फिर से इस सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, 10 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग…………… – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में 20 साल के लड़के की पुरानी रंजिश की वजह से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले माहिर उर्फ इमरान पुत्र मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, माहिर का शव भागीरथी विहार स्थित लाखन चौक के पास सड़क पर पड़ा था। मौके पर शव के पास खून से सना चाकू मिला। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

मृतक पहाड़गंज दिल्ली में एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करता था। मृतक माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। फैजल का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है की जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग