बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » राजनीति » Today in Politics of India : भाजपा की बैठक का दूसरा और अहम दिन आज, जानिए आज के राजनीतिक दांव-पेंच…….

Today in Politics of India : भाजपा की बैठक का दूसरा और अहम दिन आज, जानिए आज के राजनीतिक दांव-पेंच…….

नई दिल्ली :- देश की राजधानी नई दिल्ली में बीजेपी हेड क्वार्टर में 22 दिसंबर को एक बैठक शुरू हुई थी जिसका आज शनिवार को दूसरा दिन है। यह बैठक दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वॉर्टर में 22 दिसंबर को शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आज की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेता मौजूद होंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी नेताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। भाजपा के कार्यालय में यह दो दिवसीय बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है।  पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी राज्य इकाइयों और अलग-अलग विंग को लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी के लिए निर्देश देगी। आज की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को लेकर भी चर्चा हो सकती है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पहुंचे दिल्ली 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह दिल्ली पहुंचे हैं। विष्णु देव साय आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें :- Light rain in Delhi : दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ेगी और भी गलन, चार दिन पड़ेगा भीषण कोहरा……. 

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी जैसलमेर

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान जैसलमेर जाएंगी। यहां वह सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का स्वागत के लिए राज्यपाल भी जैसलमेर में हैं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जाएंगे हरिद्वार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हरिद्वार जाएंगे। यहां वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद जाएंगे। सीएम योगी यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग