
Toxic Box Office Collection Day 2 :- यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर जबरदस्त शुरुआत की थी। अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है।
दूसरे दिन ₹115 करोड़ के पार पहुंची कमाई
ताजा बॉक्स ऑफिस अपडेट के मुताबिक, ‘Toxic’ ने दूसरे दिन भारत में अपनी कुल नेट कमाई को ₹115.41 करोड़ तक पहुंचा दिया है। फिल्म के पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद अब नजर इसके वीकेंड कलेक्शन पर है।
पहले दिन ही बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
‘Toxic’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब ₹101.10 करोड़ नेट कमाए थे। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹120.75 करोड़ बताया गया, जबकि ओवरसीज कमाई जोड़ने पर पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब ₹140 करोड़ रहा।
यश के साथ दिख रही है बड़ी स्टारकास्ट
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।
Karnataka High Court :- पत्नी को सास-ससुर की सेवा के लिए मजबूर नहीं कर सकता पति, कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
‘Toxic’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है और इसे हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।
अब नजर ₹150 करोड़ के आंकड़े पर
दो दिनों में ₹115 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद अब फिल्म के सामने अगला बड़ा लक्ष्य ₹150 करोड़ का इंडिया नेट आंकड़ा पार करना है। अगर वीकेंड में फिल्म की रफ्तार बनी रहती है, तो इसके कलेक्शन में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
Social media news :- रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा Instagram-Facebook! Meta का बड़ा फैसला, लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






