
Social media news :- सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और बच्चों पर इसके प्रभाव को लेकर Meta ने Instagram और Facebook के लिए बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी अब 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए रात में सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है।
Meta के नए नियमों के तहत किशोर यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ‘Night Mode’ लागू किया जाएगा। इस दौरान वे Instagram और Facebook पर पोस्ट देखने, स्टोरीज, रील्स या अन्य कंटेंट एक्सेस करने में सक्षम नहीं होंगे। यह व्यवस्था फिलहाल अमेरिका में हुए एक बड़े कानूनी समझौते का हिस्सा है।
2 घंटे की डेली लिमिट भी
नए नियमों में किशोरों के लिए Instagram और Facebook पर कुल 2 घंटे की दैनिक उपयोग सीमा भी तय की गई है। दोनों प्लेटफॉर्म पर बिताया गया समय इसी लिमिट में जोड़ा जाएगा। इस सीमा को अभिभावक की अनुमति से बदला जा सकेगा।
Lakheempur Kheeri :- पत्नी की शादी प्रेमी से कराने की मांग, टावर पर चढ़ा पति; करीब एक घंटे तक मचा हंगामा
स्कूल टाइम में भी कम होंगे नोटिफिकेशन
Meta के मुताबिक, किशोर यूजर्स के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ‘School Mode’ के तहत अधिकांश पुश नोटिफिकेशन बंद रहेंगे। इसके अलावा लगातार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर यूजर्स को समय-समय पर ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर भी दिए जाएंगे।
भारत में भी लागू होगा?
फिलहाल यह व्यवस्था अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स से जुड़े समझौते का हिस्सा है। इसलिए इसे भारत समेत पूरी दुनिया में सभी Instagram और Facebook यूजर्स के लिए रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद करने का फैसला समझना सही नहीं होगा। भारत में इन नियमों को लेकर अलग से स्थिति बन सकती है।
खास बात: Meta का यह कदम बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की लत कम करने और रात में बेहतर डिजिटल ब्रेक देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






