CBSE exam cancelled:- Central Board of Secondary Education ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने Bahrain Iran Kuwait Oman Qatar Saudi Arabia और United Arab Emirates में चल रही परिस्थितियों को देखते हुए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को लेकर नई घोषणा जारी की है।
बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही 2 मार्च 5 मार्च और 6 मार्च को जिन परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था उन्हें भी अब पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इन छात्रों के परिणाम किस प्रकार घोषित किए जाएंगे इसकी जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।
IND VS ENG :- भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में रोमांच शुरू इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
वहीं कक्षा 12 के छात्रों के लिए 7 मार्च को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा है कि 9 मार्च से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्थिति की समीक्षा 7 मार्च को की जाएगी और उसी के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है और हालात सामान्य होने पर आगे की परीक्षा संबंधी जानकारी जारी की जाएगी।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







