बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- शिवहर में अवर निरीक्षक (मद्यनिषेध) परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Sheohar News :- शिवहर में अवर निरीक्षक (मद्यनिषेध) परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन का लिया जायजा

Sheohar News :- जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित अवर निरीक्षक (मद्यनिषेध) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया।

Lata Mangeshkar :- 24 बार बदले गए थे इस सुपरहिट गाने के बोल, फिर लता मंगेशकर की आवाज ने रच दिया इतिहास

निष्पक्ष परीक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और कदाचारमुक्त वातावरण में कराया जाए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन की व्यापक तैयारी

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

Varanasi News :- कांवड़ यात्रा से पहले सिगरा पुलिस सख्त, स्टेशन क्षेत्र के ठेला कारोबारियों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

रिपोर्ट:- त्रिपुरारी कुमार छोटू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग