Mirzapur Pipeline Road Damage :- शहर में जल निगम द्वारा कराए जा रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शास्त्री ब्रिज से इमामबाड़ा चौराहा तक जिस दिन से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ, तभी से आए दिन सड़क खोदी जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को भरने के नाम पर की गई मरम्मत इतनी खराब है कि सड़कें लगातार धंसती जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की सतह बैठने लगी है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि धंसे हुए हिस्सों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
ABVP vasundhara cultural program bhu national students day 2026 :- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर बीएचयू में गूंजी राष्ट्रभक्ति की स्वर लहरियां, ABVP ने आयोजित किया वसुंधरा सांस्कृतिक समारोह
लोगों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। इसके कारण रोजाना नए-नए गड्ढे बन रहे हैं और सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
शहरवासियों ने मांग की है कि जल निगम एवं संबंधित विभाग इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएं तथा सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए और सड़क की सही तरीके से बहाली सुनिश्चित हो, तो आम जनता को अनावश्यक परेशानियों और संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।
रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ तारा त्रिपाठी सूर्योदय समाचार, मिर्जापुर
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







