बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi crime news :- शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, ब्लैकमेल और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi crime news :- शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, ब्लैकमेल और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi crime news :- जंसा थाना पुलिस ने शादी का झूठा आश्वासन देकर एक महिला का कथित रूप से यौन शोषण करने, ब्लैकमेल, मारपीट, धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर जंसा बाजार से सुरेंद्र कुमार पटेल (42 वर्ष) निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जंसा में दर्ज मुकदमा संख्या 134/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला का अपने पति के साथ वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2006 में उपचार के दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर विवाह का भरोसा दिलाया और इसी आधार पर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, कई बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा जमीन खरीद के नाम पर लिए गए रुपये लौटाने के लिए दिया गया 5 लाख रुपये का चेक बैंक में अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया।

Varanasi news :- करोड़ों की निवेश ठगी पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन! कार्यक्रम में पहुंचे ACP, मंच छोड़कर भागे कंपनी के पदाधिकारी

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 21 जून 2026 को आरोपी ने अपने क्लिनिक पर महिला के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक कृष्ण मुरारी चौरसिया तथा कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सरोज शामिल रहे।

रिपोर्ट:- अजय कुमार गुप्ता 

Visakhapatnam sea accident :- चार दिन की तलाश के बाद छह लापता मछुआरों की खोज बंद, परिजनों की उम्मीदें टूटीं

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग