बड़ी खबर
Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Home » मनोरंजन » Big boss 19 winner :- गौरव पर लगा ‘फिक्स्ड विनर’ का ठप्पा, क्या सच में हुए वोट्स खरीदे? एक्टर ने खोला पूरा राज़

Big boss 19 winner :- गौरव पर लगा ‘फिक्स्ड विनर’ का ठप्पा, क्या सच में हुए वोट्स खरीदे? एक्टर ने खोला पूरा राज़

Big boss 19 winner :- ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद गौरव खन्ना ने इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी जर्नी, फिनाले और उन सभी आरोपों पर खुलकर बात की जिनमें उन्हें ‘फिक्स्ड विनर’ कहा जा रहा है।

टीवी के पॉपुलर एक्टर और फैंस के फेवरेट गौरव खन्ना ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को जीत लिया है। 15 हफ्तों के टफ मुकाबले के बाद मिली इस जीत से एक्टर बेहद खुश हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जीत को ‘स्क्रिप्टेड’ और ‘फिक्स्ड’ बताया जा रहा है।
फिनाले के बाद गौरव ने पहली बार इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी।

‘फिक्स्ड विनर’ कहे जाने पर गौरव का जवाब

इंटरव्यू में गौरव ने कहा—
“जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वो सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। हर कोई कीबोर्ड का शेर है, सोशल मीडिया पर कुछ भी लिख देता है। मुझे नहीं लगता कि इन बातों को महत्व देना चाहिए।
अगर कुछ लोगों को मैं पसंद नहीं आता तो यह उनका हक है। मैं कोई ऐसी चीज नहीं हूं कि सभी को अच्छा लगूं। लेकिन खुशी इस बात की है कि ज्यादातर लोग मुझे पसंद करते हैं।”

फेक’ टैग पर बोले गौरव

उन्होंने आगे कहा—
“अगर 10 में से 8 लोग मुझे सपोर्ट करते हैं और 2 नहीं, तो मैं उन 2 के बारे में क्यों सोचूं? मुझे किसी टैग से फर्क नहीं पड़ता।
अगर मैं नकली होता तो सुबह उठकर डिजाइनर कपड़े पहनता, मेकअप करता, प्लानिंग करके गेम खेलता, ड्रामा करता… लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं चप्पल पहनकर वर्कआउट करता था, हाथ से चावल खाता था, आटा भी खुद गूंधता था।”

वोट्स खरीदने के आरोपों पर गौरव की सफाई

शो की शुरुआत में कम एक्टिव दिखने के बाद भी लगातार सेफ रहने पर दर्शकों ने दावा किया कि गौरव ने वोट खरीदे हैं।
इन आरोपों पर उन्होंने कहा—

“मैंने किसी से वोट नहीं खरीदे। मैं हर दिन सबसे पहले उठता था, ग्रीन टी पीता था—ये मेरा नॉर्मल रूटीन है।
मुझे लगता है कि जब इंसान रियल होता है, लोग उससे दिल से जुड़ते हैं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि वोट खरीद सकूं। अगर किसी मां, बच्चे, भाई या बुजुर्ग को मैं अच्छा लगा, तो उन्होंने दिल से वोट किया होगा।”

Sara Khan :- 4 साल छोटे पार्टनर से सारा खान ने रचाई शादी—निकाह से फेरे तक दुल्हन के लुक ने जीता फैंस का दिल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग