बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मीरजापुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 22 वाहन जब्त, ₹50 करोड़ की वसूली

Mirzapur News :- मीरजापुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 22 वाहन जब्त, ₹50 करोड़ की वसूली

Mirzapur News :- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर उपखनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ मीरजापुर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 24 अक्टूबर 2025 की रात को उपजिलाधिकारी चुनार, खनन अधिकारी मीरजापुर, खनन निरीक्षक, और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे जनपद में अभियान चलाकर अवैध खनन की जांच की।

जांच के दौरान तहसील चुनार क्षेत्र के थाना अदलहाट अंतर्गत 28 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 6 वाहनों के पास वैध परिवहन प्रपत्र पाए गए, जबकि 22 वाहन अवैध रूप से उपखनिजों का परिवहन करते हुए पकड़े गए। इन सभी वाहनों को थाना अदलहाट में निरुद्ध कर दिया गया है।

संयुक्त टीम ने बताया कि संबंधित वाहनों पर देव खनिज की रॉयल्टी, खनिमुख्य मूल्य और शास्ति राशि वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, जिन क्रशर प्लांट मालिकों ने इन वाहनों को परिवहन प्रपत्र जारी किए थे, उनसे भी प्रति वाहन ₹5,00,000 का जुर्माना वसूला जाएगा। इस कार्रवाई से खनन, वाणिज्यकर और परिवहन विभाग को लगभग ₹143 लाख का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

इसके अलावा, जनपद में स्थापित क्रशर प्लांटों में भंडारित उपखनिजों की पैमाइश जांच भी लगातार जारी है। राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीमों ने अब तक 16 स्टोन क्रशर प्लांटों पर ₹496.50 लाख की धनराशि अधिरोपित की है, जिसमें से ₹171 लाख की वसूली पहले ही की जा चुकी है।

नियमों के उल्लंघन पर 23 क्रशर स्वामियों के विरुद्ध ₹115 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, जिन खनन पट्टाधारकों द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर अवैध खनन, या ई-एमएम-11 के सापेक्ष कम खनन किया गया है, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई चल रही है।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी भी पट्टाधारक, वाहन स्वामी या क्रशर संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अब तक वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर 2025 तक अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 1,588 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹50 करोड़ 6 लाख 18 हजार रुपये की राजस्व क्षतिपूर्ति वसूली गई है। साथ ही, 6 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन, ओवरलोड परिवहन और राजस्व हानि को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Mirzapur News :- मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 3 नवंबर को आयोजित होगी संभागीय परिवहन प्राधिकरण मीरजापुर की 34वीं बैठक

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग