बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Chandragrahan 2025 : दोपहर में हुई दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, ग्रहण के सूतक काल के चलते बदला समय

Chandragrahan 2025 : दोपहर में हुई दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, ग्रहण के सूतक काल के चलते बदला समय 

Chandragrahan 2025 : दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती इस बार खास रही। 7 सितंबर को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के कारण आरती का समय बदल दिया गया और संध्या आरती दोपहर में ही संपन्न की गई। सूतक काल शुरू होने से पहले ही गंगा सेवा निधि की ओर से विशेष आरती का आयोजन सूतक काल शुरू होने से पहले ही इसे संपन्न कराया गया।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि रात में चंद्रग्रहण लग रहा है। इसका सूतक काल दोपहर 12.57 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसे में सूतक काल से पहले ही मां गंगा की आरती पूरे विधिविधान और परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह की आरती अपने निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई गई।

गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि जब भी चंद्रग्रहण अथवा सूर्यग्रहण लगता है तो सूतक काल से पहले ही आरती संपन्न कराई जाती है। ग्रहण का समय तीन भागों में विभाजित है। ग्रहण और सूतक काल में धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना स्थगित कर दी जाती है। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी गंगा आरती को समय से पहले ही सम्पन्न कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और विशेष माहौल में मां गंगा की आराधना की।

लखीमपुर खीरी में फैमिली क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इलाज और धमकी का आरोप

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग