बड़ी खबर
Delhi Government :- दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना

Home » उत्तर प्रदेश » स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्रीमती भूरी का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर श्रीमती भूरी का देशवासियों के नाम विशेष संदेश 🇮🇳✨

स्वतंत्रता दिवस 2025 :- स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत चिडियादाह (विकासखंड मरौरी, ज़िला पीलीभीत) की ग्राम प्रधान श्रीमती भूरी (पत्नी श्री मो. उमर) ने सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष की स्मृति का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

श्रीमती भूरी ने कहा कि आज़ादी की रक्षा करना और देश को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें, अपने घर, दुकान और संस्थान पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे गर्व और उत्साह के साथ मनाएं।

अंत में, उन्होंने कहा –

“आओ, हम सब मिलकर एकजुट होकर अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए कार्य करें और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग