बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- चोलापुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित, बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा

Varanasi News :- चोलापुर में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला आयोजित, बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा

Varanasi News :- दिनांक 10 जुलाई 2025 को चोलापुर विकास खंड के सभागार में प्रयत्न संस्था द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल कल्याण और संरक्षण समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन करना था। कार्यशाला का आयोजन के ऐन एच जर्मनी के सहयोग से किया गया, जो कि सम्बल परियोजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई वाराणसी के सहयोग से संचालित हो रही है।

कार्यशाला में प्रमुख जानकारी

कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्री शिवनारायण सिंह ने की, जबकि इसमें यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री अनिल कुमार ने किशोर न्याय, बालकों के देख-रेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के संशोधित 2021 प्राविधानों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाया और बताया कि बालकों के देख-रेख के क्या कानूनी दायित्व होते हैं।

बाल संरक्षण के विषय में गहन चर्चा

कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी वाराणसी, श्रीमती निरुपमा सिंह ने बताया कि ब्लॉक और ग्राम स्तर की समितियों की भूमिका और कार्य क्या हैं, विशेष रूप से ऐसे बच्चों के मामलों में जो देख-भाल एवं संरक्षण की आवश्यकता रखते हैं। इसके अलावा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ति और विद्यालय ड्रॉप आउट जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

सरकारी योजनाओं पर चर्चा

संरक्षण अधिकारी श्रीमती शिखा सिंह ने बाल संरक्षण हेतु सरकार द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत किस प्रकार से बच्चों को संरक्षण और मदद मिल सकती है।

संवेदनशीलता से कार्य करने की आवश्यकता

खंड विकास अधिकारी श्री शिवनारायण सिंह ने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे बाल संरक्षण हितैषी बनाए जाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सभी तक पहुंच सके।

कार्यशाला में सहभागिता

इस कार्यशाला में प्रयत्न संस्था के परियोजना अधिकारी सोनू गौड़, एडवोकेसी ऑफिसर सुन्दर सिंह, और संस्था की अन्य टीम के सदस्य प्रज्ञा राज, अनन्या दास, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार, और राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा, इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण, और वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर पूजा सिंह सहित 32 अन्य लोग उपस्थित रहे।

Varanasi news :- भारत हो हिंदू राष्ट्र घोषित, जेहादियों को प्रतिबंधित करना समय की मांग: गोपाल राय

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग