बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » मनोरंजन » Dhurandhar :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन संग उम्र का फासला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Dhurandhar :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन संग उम्र का फासला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Dhurandhar :- रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। इसमें उनके साथ नजर आ रही हैं युवा तमिल एक्ट्रेस सारा अर्जुन, जिनकी उम्र रणवीर से करीब 20 साल कम बताई जा रही है। यही उम्र का अंतर अब ऑनलाइन यूजर्स के बीच बहस का मुद्दा बन गया है।

फिल्म का टीज़र रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया, जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ था। इस टीज़र में जहां रणवीर अपने दमदार लुक में दिख रहे हैं, वहीं सारा अर्जुन की भी एक झलक दिखाई गई, जिन्होंने महज 20 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री मारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ‘धुरंधर’ की शूटिंग शुरू हुई थी, तब सारा की उम्र 18 साल थी।

सोशल मीडिया पर बंटे हुए हैं रिएक्शन

टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स को यह कास्टिंग अटपटी लगी। एक यूजर ने कमेंट किया, “उम्मीद करता हूं कि इन दोनों के बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं दिखाया जाएगा।” दूसरे ने लिखा, “ये तो बाप-बेटी जैसी जोड़ी लग रही है!”

वहीं, कुछ यूजर्स ने बॉलीवुड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “लगभग हर अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत अपनी उम्र से दोगुने एक्टर के साथ की है।” ऐसे में यह नया नहीं है।

रणवीर के फैंस ने लिया बचाव में

हालांकि, रणवीर के चाहने वाले उनके समर्थन में उतर आए हैं। एक फैन ने लिखा, “ये कास्टिंग स्क्रिप्ट की डिमांड रही होगी।” एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया, “फिल्म के रिलीज होने तक इंतजार करें, फिर असलियत सामने आएगी कि दोनों के किरदारों के बीच कोई रोमांस है भी या नहीं।”

बहरहाल, ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर-सारा की जोड़ी पर्दे पर क्या गुल खिलाती है।

Metro In Dino movie review :- अनुराग बसु की ‘मेट्रो…इन डिनो’ – प्यार, दर्द और असली ज़िंदगी की कहानी!

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग