बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » Uncategorized » SHEOHAR News :- शिवहर में मोटर गैरेज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR News :- शिवहर में मोटर गैरेज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR News :- नगर क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थित शंकर बैट्री गली में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पवन मोटर गैरेज में कार्यरत मिस्त्री रामेश्वर राय उर्फ दुआ मिस्त्री का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ।

मौके पर पहुंची शिवहर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान रामेश्वर राय (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र रामचंद्र राय, निवासी मुरारी चौक, वार्ड संख्या 20 के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से पवन मोटर गैरेज नाम से व्यवसाय चला रहे थे और क्षेत्र में एक मेहनती व मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

फोन कॉल के बाद हुआ संदेह

परिजनों ने बताया कि रामेश्वर राय शुक्रवार की रात काम से देर तक बाहर थे। जब वह रात में घर नहीं लौटे तो उनका बेटा चिंतित हो गया और रात 10:00 बजे पिता को फोन किया। उस समय उन्होंने कहा कि वह सब्जी लेकर आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।

SHEOHAR News

सुबह मिला शव, आत्महत्या या हत्या पर सस्पेंस

शनिवार सुबह करीब 4:00 बजे उनका बेटा जब गैरेज पहुंचा तो देखा कि पिता अचेत अवस्था में पड़े हुए थे और गले में गमछा लपेटा हुआ था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हें फांसी पर लटकाया गया था। हालांकि घटना की स्थिति और आस-पास के हालात को देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बेहाल हो गए। लोगों का कहना है कि रामेश्वर राय की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन जिस स्थिति में उनका शव मिला है, वह कई सवाल खड़े करता है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।

Israel-Iran Conflict: ईरान पर हमले के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बातचीत, जानिए क्या हुई चर्चा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग