बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News:- दर्शन के बाद लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक घायल

Mirzapur News:- दर्शन के बाद लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पलटा, तीन महिलाएं, एक बच्चा और चालक घायल

Mirzapur News :- (अहरौरा) कुदारन गांव से भंडारी देवी मंदिर दर्शन के लिए आईं महिलाओं और पुरुषों का एक समूह उस समय हादसे का शिकार हो गया जब वे दर्शन करके लौट रहे थे। शनिवार सुबह दर्शन के बाद नीचे उतरते समय ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन महिलाएं, एक बच्चा और ऑटो चालक घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी श्रद्धालु एक शादी समारोह में शामिल होने अहरौरा आए थे और मौके का लाभ उठाकर सुबह भंडारी देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। वापसी के दौरान अचानक ऑटो चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो पलट गया।

हादसे में घायल सभी लोगों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहरौरा पहुँचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।

प्रशासन की ओर से अपील:
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं और चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और अधिक भीड़भाड़ या ओवरलोडिंग से बचें।

Mirzapur News:- अहरौरा में जल जीवन मिशन की टंकी में लिकेज, जलापूर्ति बाधित — गर्मी में लोग परेशान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग